Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अभ्यास मैच के दौरान चोटिल हुए उस्मान ख्वाजा

साउथम्पटन
आस्ट्रेलिया के शीर्ष क्रम के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा श्रीलंका के खिलाफ अभ्यास मैच के दौरान सोमवार को यहां चोटिल हो गये। ख्वाजा के बायें घुटने पर क्षेत्ररक्षण करते समय चोट लगी और उन्हें लड़खड़ाते हुए मैदान छोड़ना पड़ा। इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को पहले अभ्यास मैच में भी ख्वाजा चोटिल हो गये थे और उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा था। आस्ट्रेलिया ने यह मैच 12 रन से जीता था। इंग्लैंड के खिलाफ मैच के दौरान बल्लेबाजी करते समय ख्वाजा के जबड़े पर चोट लगी थी लेकिन स्कैन से पता चला था कि फै्रक्चर नहीं है। बायें हाथ के इस बल्लेबाज का आस्ट्रेलिया के अफगानिस्तान के खिलाफ एक जून को होने वाले विश्व कप मैच में खेलना संदिग्ध है।