Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेक गणराज्य की इस सुंदरी ने जीता इटैलियन ओपन

खेल डेस्क। चेक गणराज्य की चौथी वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा ने ब्रिटेन की जोहाना कोंटा को शिकस्त देकर इटैलियन ओपन का महिला एकल का खिताब अपने नाम किया।

जल्द ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे युवराज सिंह! बीसीसीआई से कर डाली ये मांग

रविवार को ख्ेाले गए खिताबी मुकाबले में कारोलिना पिलिसकोवा ने जोहाना कोंटा को 6-3, 6-4 से पराजित किया। चेक गणराज्य की चौथी वरीयता प्राप्त कारोलिना पिलिसकोवा का यह करियर का 13वां खिताब है।

विश्वकप: वेस्टइंडीज के इन खिलाडिय़ों में शामिल हुए ब्रावो और पोलार्ड

रोलां गैरां पर 26 मई से शुरू होने वाले साल के दूसरे ग्रैंडस्लैम फे्रंच ओपन से पहले इटैलियन ओपन को अभ्यास के लिहाज से महत्वपूर्ण माना गया है। कारोलिना पिलिसकोवा 2017 में फे्रंच ओपन के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है।

कारोलिना पिलिसकोवा के लिए इटैलियन ओपन के फाइनल में कोंटा के खिलाफ प्रत्येक सेट में एक-एक ब्रेक जीत के लिए काफी था। चेक गणराज्य की इस महिला खिलाड़ी ने 85 मिनट तक चले मैच में तीसरे मैच प्वाइंट पर जीत हासिल की।