खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप में भारतीय कप्तान विराट कोहली के पास एक विश्व रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। एक दिवसीय क्रिकेट में अभी तक 41 शतक लगा चुके विराट कोहली के पास एक विश्व कप में कप्तान के रूप में सर्वाधिक शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करने का मौका होगा।
इस मामले में विश्व कप की कई टीमों पर भारी हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली
ये रिकॉर्ड अभी तक पूर्व भारतीय कप्तानी सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। उनके नाम एक विश्व कप में कप्तान के रूप में सबसे ज्यादा तीन शतक लगाने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। अभी तक गांगुली के अलावा विश्वकप में 106 कप्तान खेले चुके हैं, लेकिन कोई भी कप्तान ये विश्व रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है।
क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ये काम करना चाहते हैं धोनी
अब इंग्लैंड के बल्लेबाजी विकटों को देखते हुए ये ही संभावना व्यक्त की जा रही है कि विराट कोहली इस विश्व कप में गांगुली का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। अभी खेल रहे खिलाडिय़ों में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम ही दर्ज है।
पाकिस्तान की विश्व कप टीम में शामिल हुए ये दो तूफानी गेंदबाज
जिस प्रकार से वह प्रदर्शन कर रहे हैं उसके हिसाब से गांगुली का ये रिकॉर्ड तोडऩा उनके लिए कोई बड़ी बात नहीं होगी। सौरव गांगुली ने 2003 विश्व कप के 11 मैचों में 58.12 की औसत से 465 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने तीन शतक लगाए थे।