Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस प्रकार पाक क्रिकेटर आफरीदी ने दुनिया को दिया धोखा, क्या अब भी इन्हीं के नाम रहेगा ये विश्व रिकॉर्ड

खेल डेस्क। पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेट कप्तान शाहिद अफरीदी ने आत्मकथा ;गेम चेंजर में अपनी वास्तविक उम्र का खुलासा किया है। पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडरों में शुमार अफरीदी ने अपनी आयु को लेकर बना रहस्य समाप्त करते हुए खुलासा किया है कि उनका जन्म 1975 में हुआ था और आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार 1980 में नहीं।इस प्रकार उन्होंने आधिकारिक आंकड़ों में गलत उम्र बताकर दुनिया को धोखा दिया है।

अफरीदी द्वारा किए गए इस खुलासे का मतलब है कि 1996 में नैरोबी में जब उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ रिकॉर्ड 37 गेंद में शतक लगाया था तो वह उस समय 16 साल के नहीं थे। इस खुलासे के अनुसार उस समय उनकी उम्र 21 साल होनी चाहिए। अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या ये विश्व रिकॉर्ड उन्हीं के नाम रहेगा। हालांकि, आइसीसी डॉक्यूमेंट्स को मान्यता देता है।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर अफरीदी ने अपनी आत्मकथा में लिखा कि मैं केवल 19 वर्ष का था, 16 वर्ष का नहीं जैसा कि उन्होंने दावा किया। मेरा जन्म 1975 में हुआ। अधिकारियों ने मेरी उम्र गलत लिखी। हालांकि सबसे कम उम्र में शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखने वाले शाहिद अफरीदी 19 साल का होने का दावा भ्रम पैदा करने वाला है, क्योंकि अगर उनका जन्म 1975 में हुआ तो उनकी उम्र रिकॉर्ड शतक के दौरान 21 साल होनी चाहिए।

विश्व टी-20 2016 के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने अफरीदी पाकिस्तान टीम की ओर से 27 टेस्ट, 398 एकदिवसीय और 99 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं।एकदिवसीय अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम उम्र में शतक लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज अफगानिस्तान के उस्मान गनी हैं। उन्होंने साल 2014 में जिम्बावे के खिलाफ 17 साल 242 दिन की उम्र में शतक लगाया था।