Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मैं तोक्यो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई कर सकता हूं: जिनसन जानसन

बेंगलुरू
एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता जिनसन जानसन ने कहा है कि वह तोक्यो ओलंपिक की 1500 मीटर दौड़ के लिए क्वालीफाई करने में सक्षम हैं। जानसन ने कहा कि तोक्यो के लिए क्वालीफिकेशन स्तर तीन मिनट 35 सेकेंड रखा गया है जबकि रियो खेलों में तीन मिनट 50 सेकेंड पर स्वर्ण पदक मिला था। आईएएएफ ने क्वालीफिकेशन को कड़ा बना दिया है। वैसे भी पिछले कुछ वर्षों से मैं वह चीजें कर रहा हूं जो मेरे हमवतन नहीं कर पाए। मैं हैरान कर सकता हूं। यह दिग्गज धावक टीसीए विश्व 10के के 12वें सत्र से जुड़े एक कार्यक्रम के लिए शहर में था। जानसन का निजी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन तीन मिनट 37 . 86 सेकेंड है जो उन्होंने पिछले साल गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान बनाया था। जानसन ने कहा कि वह समझ सकते हैं कि आईएएएफ स्पर्धा को बेहद प्रतिस्पर्धी बनाने के लिए सिर्फ 40 से 45 प्रतिभागी चाहता है और यही कारण है कि विश्व चैंपियनशिप और ओलंपिक के लिए क्वालीफाई करने का स्तर कड़ा किया गया है।