Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चोट के कारण फें्रच ओपन से हटी क्वितोवा

पेरिस
बांये हाथ में चोट के कारण फें्रच ओपन से नाम वापस लेने के बाद टेनिस खिलाड़ी पेत्रा क्वितोवा ने सोमवार को कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह ग्रास-कोर्ट सत्र (विम्बलडन) के लिए फिट हो जाएंगी।  रोलां गैरां में छठी वरीयता पाने वाली दो बार की विम्बलडन चैम्पियन क्वितोवा ने कहा वह ‘दो से तीन सप्ताह’ तक कोर्ट से दूर रहेंगी। बांये हाथ की 29 साल की इस खिलाड़ी ने कहा कि मेरे बांयें हाथ की अगले हिस्से में चोट है जिससे मुझे खेलने में परेशानी हो रही है। शायद दांयें हाथ से खेल पाऊं। दो-तीन सप्ताह में मैं फिटनेस और वह सबकुछ शुरू करूंगी जिससे मैं अपने शरीर को ग्रास कोर्ट पर वापसी के लिए तैयार रख सकूं। क्वितोवा को फें्रच ओपन के पहले मुकाबले में रोमानिया कि सोराने सिरस्टे के खिलाफ खेलना था। उन्होंने ट्वीट किया कि रोलां गैरां से नाम वापस लेने से मुझे काफी निराशा हो रही है। मेरे बांये हाथ में कुछ सप्ताह से दर्द था और कल रात एमआरआई चोट की पुष्टि हुई है। अगर मैं खेल जारी रखूं तो स्थिति और खराब हो जाएगी।