Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये तूफानी गेंदबाज, केन रिचर्डसन को मिली जगह

खेल डेस्क। आईसीसी वनडे विश्व कप शुरू भी नहीं हुआ है उससे पहले विश्व के कई दिग्गज इस टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं। इस सूची में नया नाम ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज झाय रिचर्डसन का जुड़ गया है। यह तेज गेंदबाज कंधे की चोट से उबर नहीं पाने के कारण 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले विश्व कप से बाहर हो गया है। अब क्रिकेट के इस महाकुंभ के लिए कंगारू टीम में झाय रिचर्डसन के स्थान पर केन रिचर्डसन को शामिल किया गया।

दिल्ली-हैदराबाद मैच में इन खिलाडिय़ों पर होगी सभी की नजरें, ये हैं दोनों टीमों की संभावित एकादश

झाय रिचर्डसन हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई शृंखला में चोटिल हो गए थे। हालांकि चोटिल होने के बावजूद उनका चयन विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में किया गया था और उम्मीद की जा रही थी कि यह तेज गेंदबाज चोट से फिट हो जाएगा। एक जांच से पता चला कि झाय रिचर्डसन विश्व कप के लिए समय पर ठीक नहीं हो पाएंगे।

शाई होप ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड, इसका टूटना है लगभग असंभव

फिजियो डेविड बीकले ने चोट के कारण झाय के विश्व टीम से बाहर होने की खबर को टीम और इस खिलाड़ी के लिए निराशाजनक बताया है। झाय के इस टीम से बाहर होने के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने जोस हेजलवुड को नजरअंदाज करते हुए केन रिचर्डसन को अपनी विश्व कप टीम में चुना है।इससे पहले दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिच नोरत्जे अंगूठे में फ्रेक्चर के कारण और इंग्लैंड के एलेक्स हेल्स अन्य कारण से टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं।

विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम में ये जिम्मेदारी निभाएंगे क्रिस गेल

ऑस्ट्रेलियाई विश्व कप टीम: आरोन फिंच (कप्तान), उस्मान ख्वाजा, डेविड वार्नर, स्टीव स्मिथ, शॉन मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, एलेक्स कैरे, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, केन रिचर्डसन, नाथन कूल्टर नाइल, जेसन बेहरेनडोर्फ, नाथन लियोन और एडम जाम्पा।