Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रांची: बेटी जीवा और पत्नी साक्षी को साथ लेकर वोट डालने पहुंचे धोनी, फैन्स की उमड़ी भीड़

लाइव सिटीज, रांची: देश में आज पांचवें चरण के लिए वोटिंग हो रही है. इस बीच आज कई नेताओं ने भी वोट डाला. इसी कड़ी में इंडियन क्रिकेट टीम के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने भी वोट डाला. आपको बता दें कि धोनी अपनी बेटी जीवा और पत्नी साक्षी के साथ वोट डालने पहुंचे. चुनाव आयोग के ब्रांड एंबेसडर एमएस धोनी ने रांची में मतदान करके संदेश दिया कि मतदान आपका अधिकार है. इसके जरिए आप अपने इलाके की तस्वीर बदल सकते हैं.

महेंद्र सिंह धोनी कल चेन्नई सुपर किंग और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होने वाले मैच में खेलते हुए नजर आए थे. इस मैच के बाद धोनी खासतौर से रांची पहुंचे और आज सुबह अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ मेकॉन स्थित जेवीएम श्यामली के मतदान केंद्र पर पहुंचे. आपको बता दें कि आईपीएल चल रहा है. ऐसे में वोट के लिए थोड़ा वक़्त निकालना बहुत बड़ी बात है.

जैसा की आप सब जानते हैं कि धोनी के एक बहुत बड़े फैन फोलोविंग हैं. और धोनी सोशल मीडिया पर अक्सर एक्टिव नज़र आते हैं. धोनी हमेशा अपनी बेटी जीवा को कुछ ना कुछ नया सिखाते रहते हैं और यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती है.

वोटिंग के दौरान धोनी के साथ उनके माता-पिता भी मौजूद थे. एमएस धोनी ने अपने परिवार के साथ मतदान किया. धोनी को देखने के लिए पहले से ही उनके फैंस मतदान केंद्र के बाहर उनका इंतजार कर रहे थे. हालांकि मतदान के बाद धोनी ने मीडिया से बात नहीं की लेकिन उनका यह अंदाज यह बता दिया कि महेंद्र सिंह धोनी अपनी जिम्मेदारी को किस तरह से समझते हैं.

The post रांची: बेटी जीवा और पत्नी साक्षी को साथ लेकर वोट डालने पहुंचे धोनी, फैन्स की उमड़ी भीड़ appeared first on Live Cities.