Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड में गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद पाक ने बदला अपना फैसला, इस तूफानी गेंदबाज को विश्वकप टीम में किया शामिल

खेल डेस्क। इंग्लैंड में एक दिवसीय शृंखला में अपने गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान ने बाएं हाथ के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को अपनी विश्व कप टीम में जगह दी है।इस तूफानी तेज गेंदबाज को इससे पहले विश्वकप के लिए घोषित 15 सदस्यों की टीम में शामिल नहीं किया गया था।

विश्व कप में इन स्पिन गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजरें

हाल ही में एक टी-20 और दो वनडे में इंग्लैंड के बल्लेबाजों के सामने खराब गेंदबाजी की थी। इसी को देखते हुए पाक चयनकर्ताओं ने अपना निर्णय बदलते हुए मोहम्मद आमिर का विश्व कप टीम में चयन किया गया है।हालांकि मोहम्मद आमिर को चेचक की बीमारी होने की आशंका है और लंदन में उनकी चिकित्सीय जांच होगी।

जाधव का विश्वकप से पहले फिट होना है मुश्किल! इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो टीम प्रबंधन, कप्तान सरफराज अहमद और मुख्य कोच मिकी आर्थर ने भी तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर पर भरोसा जताया है। इसी कारण मोहम्मद आमिर को अपनी बीमारी से उबरने का समय दिया है। मुख्य चयकनर्ता इंजमाम उल हक भी टीम प्रबंधन के इस फैसले से सहमत हैं।