Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशियाई चैम्पिनशिप विजेता धावक गोमती डोप परीक्षण में विफल

नयी दिल्ली
एशियाई चैम्पियनशिप में पिछले महीने 800 मीटर की दौड़ में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोमती मारीमुथु को डोप परीक्षण में विफल होने के बाद मंगलवार को अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया। तमिलनाडु की 30 साल की इस धाविका ने दोहा एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में दो मिनट और 2.70 सेकंड के समय के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया था लेकिन उनके ए नमूना प्रतिबंधित स्टेरॉयड पाया गया।    अगर उनका बी नमूना भी पाजीटिव रहा तो उन्हें अधिकतम चार साल के लिए प्रतिबंधित किया जा सकता है क्योंकि वह पहली बार डोपिंग परीक्षण में विफल रही। भारत ने इस टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण, सात रजत और सात कांस्य पदक जीते थे लेकिन अगर गोमती का बी नमूना पाजिटिव रहता है तो भारत से एक स्वर्ण पदक छिन जाएगा। एक सूत्र ने गोपनीयता की शर्त पर बताया , ‘‘ हां , गोमती का नमूना स्टेरॉयड के लिए पाजिटिव पाया गया है और उन्हें अस्थायी तौर पर निलंबित कर दिया गया है।’’