Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

मलिंगा के नहीं, इस गेंदबाज के नाम दर्ज है आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड

खेल डेस्क। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की गिनती दुनिया के सबसे खतरनाक यॉर्कर गेंदबाजों में होती है। उन्होंने अपने छोटे से अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर में ही विशेष छाप छोड़ दी है।आईपीएल के 12वें संस्करण की बात की जाएं तो इसमें भी जसप्रीत बुमराह ने 15 मैचों में 17 विकेट हासिल किए हैं। वह अभी तक आईपीएल के अपने 76 मैचों के करियर में 80 विकेट हासिल कर चुके हैं।

कुंबले ने घोषित की आईपीएल-12 की ड्रीम टीम, शानदार प्रदर्शन करने वाले इन दिग्गज खिलाडिय़ों को नहीं मिली जगह

इस खिलाड़ी के आईपीएल में एक रिकॉर्ड के बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। इस रिकॉर्ड को कोई भी क्रिकेटर अपने नाम के साथ नहीं जोडऩा चाहिए।दुनिया के सबसे खतरनाक डेथ ओवर्स स्पेशलिस्ट बल्लेबाज को अपनी गेंदों पर झुकाने वाले बुमराह के नाम आईपीएल में डेब्यू करने के बाद सबसे ज्यादा नो बॉल डालने का रिकॉर्ड दर्ज है।

चेन्नई-दिल्ली मैच में इन खिलाडिय़ों पर रहेंगी सभी की नजरें

दुनिया के नम्बर वन गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आईपीएल डेब्यू के बाद से अब तक 21 नो बॉल फेंक चुके हैं। इस मामले में तो इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे ज्यादा विकेट हासिल करने वाले तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी बुमराह से काफी पीछे हैं। मलिंगा इस अवधि में 11 नो बॉल फेंक डाल चुके हैं। भारतीय तेज गेंदबाज उमेश यादव 11 बार नो बॉल फेंक चुके हैं।

रसेल, गेल और डिविलियर्स नहीं, इस बल्लेबाज ने आईपीएल में पिछले तीन साल में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के

विश्वकप के लिए टीम इंडिया में शामिल जसप्रीत बुमराह का आईपीएल में इकॉनोमी 7.60 है। अब भारतीयों को 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप में बुमराह से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है।