Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

चेल्सी स्टार डेविड लुईज ने दी विराट कोहली को शुभकामनाएं

लंदन
इंग्लैंड में 30 मई से शुरु होने जा रहे विश्वकप से पहले चेल्सी फुटबॉल क्लब के स्टार खिलाड़ी डेविड लुईज ने भारत के कप्तान विराट कोहली और टीम इंडिया को विशेष वीडियो संदेश भेजकर अपनी शुभकामनाएं दी हैं। लुईज ने विराट को विश्वकप के लिए शुभकामनाएं दीं और कहा कि वह विश्वकप में भारत की टीम का समर्थन करेंगे। इससे पहले वर्ष 2014 में विराट ने चेल्सी फुटबॉल टीम का समर्थन किया था। उन्होंने नीली जर्सी में एक फोटो भी पोस्ट की थी। भारतीय टीम इस विश्वकप में पहली बार कप्तान विराट के नेतृत्व में खेलने उतर रही है। भारत अपने अभियान की शुरुआत पांच जून को दक्षिण अफ्रीका के साथ मैच खेलकर करेगा। भारतीय टीम इस कप की प्रबल दावेदार है लेकिन भारतीय टीम विश्वकप के पहले अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के हाथों हार गई थी। भारत का दूसरा अभ्यास मैच बंगलादेश के साथ मंगलवार को होगा।