Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इस मामले में विश्व कप की कई टीमों पर भारी हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली

खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी एकदिवसीय विश्व कप में भारतीय कप्तान विराट कोहली अपने 41 शतकों की बदौलत एक-दो नहीं बल्कि कई टीमों पर भारी पड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने 4-0 से जीती वनडे सीरीज

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने अपने वनडे करियर के 227 मैचों में 41 शतक लगाए हैं। विराट कोहली अपने शतकों के मामले में अकेले विश्व कप की कई टीमों पर भारी पड़ रहे हैं।

क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद ये काम करना चाहते हैं धोनी

विराट के 41 वनडे शतकों के मुकाबले में अफगानिस्तान की टीम 13, बांग्लादेश 31, श्रीलंका 13 और वेस्टइंडीज की टीम ने 40 शतक लगाए हैं। वहीं गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की बात की जाए तो इस देश की विश्व कप टीम ने 46 शतक लगाए हैं।

पाकिस्तान की विश्व कप टीम में शामिल हुए ये दो तूफानी गेंदबाज

इस मामले में दूसरे स्थान पर दक्षिण अफ्रीका है। अफ्रीका की विश्व कप टीम के खिलाडिय़ों ने 61 शतक लगाए हैं। वहीं पाकिस्तान ने 44, न्यूजीलैंड ने 51 और मेजबान इंग्लैंड ने60 शतक लगाए हैं। इस मामले में भारतीय टीम पहले स्थान पर है। भारत की विश्व कप टीम वनडे में 91 शतक लगा चुकी है। इसमें रोहित शर्मा ने 22 और शिखर धवन ने 16 शतक लगाए हैं।