Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय माल्या ने दुनिया के नंबर एक कप्तान को बताया कागजी शेर

खेल डेस्क। आईपीएल के 12वें सीजन में विराट की कप्तानी वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब रहा है और इसके कारण टीम के सभी खिलाड़ियों को आलोचना झेलनी पड़ रही है। इस टीम के पास दुनिया का नंबर एक कप्तान होने के बाद वह टीम को अंतिम चार में प्रवेश नहीं दिला सका और अंक तालिका में उसकी टीम सबसे नीचे रही है। बेंगलुरु टीम के पूर्व मालिक विजय माल्या ने भी आरसीबी के साथ उसके कप्तान विराट कोहली पर जबरदस्त हमला बोला है।

आईपीएल 2019 : पहले क्वालीफायर में चेन्नई और मुंबई के बीच होगी जबरदस्त जंग

माल्या ने कहा की इस टीम के पास दुनिया के सबसे शानदार खिलाड़ी होने के बाद भी टीम का प्रदर्शन दूसरी टीमों की तुलना में सबसे खराब रहा है। इसके बाद माल्या ने विराट की कप्तानी पर सवाल उठाते हुए कहा की कोहली की कप्तानी वाली टीम हमेशा कागजों में ही अच्छी रही है।
बेंगलुरु को आईपीएल के मौजूदा सीजन में 8 मैचों में हार के बाद केवल 5 मैचों में ही जीत नसीब हुई है। अपने खराब प्रदर्शन के बाद कप्तान कोहली ने अपने फैंस के लिए ट्विटर पर लिखा आपके समर्थन और प्यार के लिए धन्यवाद दिया इसके बाद कहार अगले साल हम मजबूती के साथ वापसी करेंगे।

WC: 48 घंटे के अंदर बिक गई भारत-पाक के मैच की सारी टिकटें


कोहली इस खराब प्रदर्शन के बाद भी भले ही टीम प्रदर्शन के समर्थन में हों लेकिन माल्या ने टीम के प्रदर्शन को लेकर विराट की कप्तानी पर सवाल खड़े कर दिए है। माल्या के सवाल का जवाब विराट कैसे देते हैं वह भी देखना बहूत ही रोमांचक होगा।

IPL-12: इन खिलाड़ियों के नाम होगी ऑरेंज कैप और पर्पल कैप



Herald