खेल डेस्क। आज मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाले उद्घाटन मुकाबले के साथ की क्रिकेट का महाकुम्भ यानी आईसीसी वनडे विश्व कप शुरू हो जाएगा।
इस टूर्नामेंट में दस टीमें इंग्लैंड की धरती पर एक-दूसरे को ताल ठोक कर चुनौती देने के लिए तैयार हो चुकी हैं। 12वें वनडे विश्व कप में गत चैंपियन ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, भारत, दक्षिण अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज, बांग्लादेश और अफगानिस्तान अपनी चुनौती पेश करेंगी।
सचिन तेंदुलकर ने अपने बेटे को लेकर बोली ऐसी बड़ी बात जो अन्य खिलाड़ियों को भी लग सकती है...
12वां विश्वकप का प्रारूप 1992 के विश्व कप जैसा है। इसमें सभी दस टीमें लीग चरण में एक-दूसरे का मुकाबला करेंगी। शीर्ष चार टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।
इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका पहली बार यह खिताब जीतने के लक्ष्य के साथ मैदान पर उतरेंगी। मेजबान इंग्लैंड को विश्व खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा है जबकि अनुभवी खिलाडिय़ों के साथ उतर रही दक्षिण अफ्रीका भी मजबूत टीमों में शामिल है।
इयान चैपल ने विश्वकप की शुरूआत से पहले ही भारतीय टीम के लिए बोल दी ऐसी बात जिसे सुन खिलाड़ियों का बढ़ सकता है...
उद्घाटन मुकाबले से पूर्व ही तेज गेंदबाज डेल स्टेन के चोट के कारण दक्षिण अफ्रीकी टीम को झटका लगा है। इसी कारण वह इस मुकाबले में नहीं खेले सकेंगे। वह अभी अच्छी फार्म में है।