खेल डेस्क।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की कप्तानी में भारत ने पहली बार विश्व कप को अपने नाम किया था। कपिल देव को भारतीय टीम का सबसे सफल कप्तान में गिना जाता है और इस विश्व कप को लेकर कपिल ने बहुत बड़ा दावा किया है। इस विश्व को लेकर कपिल ने कहा की भारतीय टीम के पास कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो अकेले अपने दम मैच को अपने पाले में डाल सकते हैं। इस टीम में भारतीय क्रिकेट का सबसे सफल कप्तान धोनी के साथ जबरदस्त फॉर्म में चल रहा नया कप्तान कोहली के होने से भारतीय टीम का पलड़ा भारी नजर आता है।
महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली जैसे खिलाड़ियों की मौजूदगी में भारत तीसरी बार विश्व कप जीत सकता है। भारतीय टीम के 15 खिलाड़ियों में से कुछ ऐसे खिलाड़ी है जो पहली बार विश्व कप खेलेंगे ,लेकिन उनकी सहायता के लिए कुछ अनुभवी खिलाड़ी भी टीम में है।
बल्लेबाजी क्रम में धोनी, कोहली, रोहित शर्मा और शिखर धवन जैसे अनुभवी खिलाड़ी है तो गेंदबाजी में मोहम्मद शमी के साथ जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव जैसे शानदार खिलाड़ी है।
IPL में पिछले 3 साल में रसेल और गेल से भी ज्यादा छक्के लगा चुका है ये भारतीय खिलाड़ी
भारतीय टीम इस समय गेंदबाजी और बल्लेबाजी में बहुत संतुलित टीम है जो किसी भी टीम को हराने का दम रखती है। धोनी के टीम में होने से गेंदबाजों के साथ बल्लेबाजों का हौसला बहुत ज्यादा बढ़ जाता है तो विपक्षी टीमों का हौसला कम हो जाता है। अब यह देखना होगा की इस विश्व कप भारतीय टीम का प्रदर्शन किस प्रकार का रहता है।
साल 2011 में भूखे पेट ही 'पाकिस्तान' से भिड़ गया था 'भारत', 28 साल बाद जीता था 'विश्व कप' !
Herald