Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप में इन स्पिन गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजरें

खेल डेस्क। इंग्लैंड की मेजबानी में 30 मई से क्रिकेट का महाकुभ यानी आईसीसी वनडे विश्वकप शुरू होने वाला है। पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही वनडे शृंखला में जिस प्रकार से रन बन रहे हैं उसे देखते हुए यहीं अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस विश्वकप में रनों के कई रिकॉर्ड बनने वाले हैं।

जाधव का विश्वकप से पहले फिट होना है मुश्किल! इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका

ऐसे में रनों को रोकने के लिए कई स्पिन गेंदबाज अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इसमें अफगानिस्तान के राशिद खान, भारत के कुलदीप यादव, ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन और दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

अफगानिस्तान के राशिद खान का अंतरराष्ट्रीय एकदिवसीय मैचों में रिकॉर्ड शानदार रहा है। इस गेंदबाज ने अभी तक 57 मैचों में 123 विकेट हासिल किए हैं। उनके नाम क्रिकेट के इस फॉर्मेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने का विश्व रिकॉर्ड दर्ज है।

कोहली और पंत बने इस कम्पनी के ब्रांड दूत

भारत के कुलदीप यादव ने वनडे करियर के 44 वनडे मैचों में 87 विकेट हासिल कर चुके हैं। विश्वकप में इनकी भूमिका भी महत्वपूर्ण रहने वाली है। ऑस्ट्रेलिया के नाथन लॉयन 25 मैचों 26 विकेट हासिल कर चुके हैं।

वहीं दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर 98 वनडे मैचों में 162 विकेट हासिल कर चुके हैं। एक दिवसीय क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ 45 रन देकर सात विकेट रहा है।