खेल डेस्क। भले ही महेन्द्र सिंह धोनी चेन्नई सुपरकिंग्स को अपनी कप्तानी में चौथी बार आईपीएल चैम्पियन बनाने में नाकाम रही हो, लेकिन उन्होंने रविवार को आईपीएल-12 के फाइनल में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिया है।पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग में सबसे सफल विकेटकीपर बन गए हैं। इस मामले में उन्होंने दिनेश कार्तिक को पीछे छोड़ा।
इमरान ताहिर के सिर सजी पर्पल कैप, बना डाला आईपीएल का ये बड़ा रिकॉर्ड
चेन्नई के कप्तान धोनी के आईपीएल में कुल शिकार की संख्या 132 हो गई है। इससे पहले दिनेश कार्तिक के नाम आईपीएल में 131 शिकार करने का रिकॉर्ड दर्ज था।एमएस धोनी ने मुंबई इंडियन्स के खिलाफ आईपीएल-12 के फाइनल में दो कैच लिए। उनके नाम पर अब 94 कैच और 38 स्टंप आउट शामिल हैं।
आईपीएल-12 की चैम्पियन बन मुम्बई इंडियंस ने बना डाला ये कीर्तिमान, रोहित के नाम भी दर्ज हुई ये उपलब्धि
खिताबी मुकाबले में एमएस धोनी ने पहले तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर की गेंद पर क्विंटन डिकॉक का कैच लेकर इस उपलब्धि की बराबरी की। इसके बाद उन्होंने दीपक चाहर की गेंद पर रोहित शर्मा का कैच लेकर दिनेश कार्तिक का रिकॉर्ड तोड़ा।
इंग्लैंड-पाकिस्तान मैच में हुई रनों की बरसात, मेजबान टीम ने 12 रन से जीता मैच
गौरतलब है कि रविवार को श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के अन्तिम ओवर में की कई कातिलाना गेंदबाजी के दम पर मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को एक रन से पराजित कर रिकॉर्ड चौथी बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया।