Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

प्ले ऑफ में जीत दर्ज करने के लिए दिल्ली को लगे इतने साल

खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ (56) और विकेटकीपर ऋषभ पंत (49) की शानदार पारियों की मदद से दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल-12 के एलिमिनेटर में बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद को दो विकेट से शिकस्त देकर दूसरे क्वालीफायर में जगह बना ली। अब दिल्ली कैपिटल्स का 10 मई को गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स से फाइनल के लिए मुकाबला होगा। इस मैच की विजेता टीम 12 मई को फाइनल में मुंबई इंडियंस से भिड़ेगी।

विश्व कप से बाहर हुआ ऑस्ट्रेलिया का ये तूफानी गेंदबाज, केन रिचर्डसन को मिली जगह

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 162 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स ने 19.5 ओवर में आठ विकेट पर 165 रन बनाकर पहली बार आईपीएल के प्लेऑफ में जीत दर्ज की।

विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम में ये जिम्मेदारी निभाएंगे क्रिस गेल

ऋषभ पंत ने एक बार फिर से दिल्ली की ओर से तूफानी पारी खेली। उन्होंने 21 गेंदों पर 49 रन में दो चौके और पांच छक्के लगाए। कीमो पॉल ने चौका लगाकर अपनी टीम को जीत दिलाई। दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने 38 गेंदों पर 56 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने छह चौके और दो छक्के।

शाई होप ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में बनाया एक और विश्व रिकॉर्ड, इसका टूटना है लगभग असंभव

हैदराबाद की ओर से खलील अहमद, राशिद खान और भुवनेश्वर ने दो-दो विकेट लिए। इससे पहले हैदराबाद की ओर से मार्टिन गुप्टिल ने सर्वाधिक 35 रन बनाए। वह अपनी इस पारी को बड़ी पारी में नहीं बदल सके। वहीं मनीष पांडे ने 30, कप्तान केन विलियम्सन ने 28, विजय शंकर ने 25 और मोहम्मद नबी ने 20 रन का योगदान दिया। दिल्ली की ओर से कीमो पॉल ने सबसे ज्यादा तीन और इशांत शर्मा ने दो विकेट लिए।