Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रणधीर वर्मा क्रिकेट : मुजफ्फरपुर ने सीवान को चार विकेट से हराया

लाइव सिटीज, सेंट्रल डेस्क: खगड़िया जिला क्रिकेट संघ की मेजबानी में चल रही रणधीर वर्मा अंडर-19 जोनल क्रिकेट टूर्नामेंट में गुरुवार को खेले गए मैच में मुजफ्फरपुर ने सीवान को चार विकेट से पराजित किया.  जिला के संसारपुर टर्फ विकेट पर खेले गए इस मैच में टॉस मुजफ्फरपुर ने जीता और सीवान को बैटिंग का न्योता दिया.

मुजफ्फरपुर के गेंदबाजों के आगे सीवान के बल्लेबाज पूरी तरह फेल नजर आये. गौरव और आरिफ रिजवान के कुछ बैटिंग की इसीलिए टीम का स्कोर 35.1 ओवर में सभी विकेट खोकर 70 रन तक पहुंच पाया. गौरव ने 22, आरिफ रिजवान ने नाबाद 22 और इरशाद अली ने 12 रन बनाये. दस रन अतिरिक्त से बने.

मुजफ्फरपुर की ओर से तुषार ने 10 ओवर में पांच मेडन देकर14 रन खर्च किये और चार विकेट चटकाये. मोहित कुमार ने 7 ओवर में 16 रन देकर दो विकेट, रौशन ने 4 ओवर में चार रन देकर दो विकेट चटकाये. रौशन ने दो मेडन ओवर भी फेंके. जवाब में मुजफ्फरपुर ने मुजफ्फरपुर की शुरुआत खराब रही.

छोटे से लक्ष्य का पीछा करती हुई मुजफ्फरपुर के पांच बल्लेबाज 20 रन पर छह बल्लेबाज सोनू (4 रन),सत्यम (8 रन), शिवम कुमार (2 रन), शुभम कुमार (0), प्रियांशु राज (1) तुषार अमर (0) पवेलियन लौट गए थे. इस ढहती पारी को भरत और रौशन ने संभाला और टीम को 24.1 ओवर में जीत दिला दी.

मुजफ्फरपुर ने 24.1 ओवर में 74 रन बना कर जीत दिला दी. भरत कुमार ने नाबाद 16 और रौशन कुमार ने एक चौका व दो छक्का की मदद से 27 रन बनाये. सीवान की ओर से इरशाद अली ने 8.1 ओवर में 19 रन देकर चार, विशाल सिंह ने 34 रन देकर एक और आरिफ रिजवान ने 8 रन देकर एक विकेट चटकाये. मुजफ्फरपुर के रौशन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया.

The post रणधीर वर्मा क्रिकेट : मुजफ्फरपुर ने सीवान को चार विकेट से हराया appeared first on Live Cities.