Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

 वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम को मिली ये बड़ी खुशखबरी 

खेल डेस्क।विश्व कप शुरू होने में अब 10 दिन का समय रह गया है और सभी टीमों के खिलाड़ी जबरदस्त तैयारियों में लगे हुए है। इस बीच भारतीय टीम के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी आई है की मध्य क्रम के बल्लेबाज केदार जाधव को फिट घोषित कर दिया गया है। केदार 22 मई के दिन टीम के साथ ही वर्ल्ड कप में शामिल होने के लिए लंदन जाएंगे।

विश्व कप में भारत की जीत और हार को तय करेंगे ये 7 खिलाड़ी

आईपीएल के दौरान केदार चोटिल हो गए ​थे और इसके बाद उनके विश्व कप में खेलने को लेकर कई प्रकार की सवाल खड़े हो रहे थे। हालाकीं अब टीम इंडिया के फिजियो पैट्रिक फरहत ने केदार की फिटनेस रिपोर्ट बीसीसीआई को सौंप दी है और इसके बाद उन्होंने अपना फिटनेस टेस्ट भी पास कर लिया है। 30 मई से शुरू होने वाले 12वें विश्व कप में भारतीय टीम के लिए मध्यक्रम का मजबुत होना बहुत जरूरी था।

2019 ICC World Cup: इस बार की चैंपियन टीम पर बरसेंगे करोड़ों रूपये, जानें प्राइज मनी

वर्ल्ड कप- 2019 में टीम इंडिया के मैचों का पूरा शेड्यूल

पहला मैच भारत बनाम साउथ अफ्रीका, साउथेम्प्टन - 5 जून

दूसरा मैच भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, द ओवल - 9 जून

तीसरा मैच बनाम न्यूजीलैंड, ट्रेंट ब्रिज - 13 जून

चौथा मैच बनाम पाकिस्तान, ओल्ड ट्रैफर्ड - 16 जून

पांचवा मैच भारत बनाम अफगानिस्तान, साउथेम्प्टन - 22 जून

छठा मैच भारत बनाम वेस्टइंडीज, ओल्ड ट्रैफर्ड - 27 जून

ICC ने लांच किया World Cup 2019 का ऑफिशियल Song 'स्टैंड बाई'

सातवां मैच भारत बनाम इंग्लैंड, एजबेस्टन - 30 जून

आठवां मैच भारत बनाम बांग्लादेश, एजबेस्टन - 2 जुलाई

अंतिम मैच भारत बनाम श्रीलंका, लीड्स - 6 जुलाई



Herald