खेल डेस्क।आज से 12वें आईसीसी विश्व कप का आगाज होने जा रहा हैं और इसकी सभी तैयारियों पूरी कर ली गई है। विश्व कप से पहले बर्मिंघम पैलेस के पास स्थिति प्रतिष्ठित लंदन मॉल में उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया था जिसमें इंग्लैंड की महारानी एलिजाबेथ ने सभी टीमों के कप्तानों से मुलाकात की है।
World Cup 2019: आज से इंग्लैंड में शुरू होगा क्रिकेट का महांकुभ
विश्व कप के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के मोम के पुतले का लॉर्ड्स में अनावरण किया गया और इस पुतले को 15 जुलाई तक मैडम तुसाद में प्रदर्शित किया जाएगा। विराट कोहली पिछले कुछ सालों में दुनिया के नंबर एक कप्तान बने हुए है और उनका हर मैच में प्रदर्शन इतना शानदार रहता है की हर कोई उनकी तारीफ करता है।
WC 2019: 100 साल पुराने स्टेडियम में खेले जाएंगे मैच
अभ्यास मैच में धोनी के तूफानी शतक से बांग्लादेश हारा
मैडम तुसाद में कोहली से पहले बोल्ट, सर मो फराह और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का पुतला भी लगा हुआ है। कोहली का पतला भारत की आधिकारिक पोशाक में लगाया गया है। भारतीय टीम 5 जून अपना पहला मैच साउथैंप्टन में साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।
Herald