खेल डेस्क। सलामी बल्लेबाज जॉन कैम्पबेल के साथ त्रिकोणीय एकदिवसीय शृंखला के पहले मैच में आयरलैड के खिलाफ दो विश्व रिकॉर्ड बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप इस टूर्नामेंट के दूसरे मैच में भी अपने नाम विश्व कीर्तिमान दर्ज करवाने में सफल हो गए हैं।
विश्व कप के लिए वेस्टइंडीज टीम में ये जिम्मेदारी निभाएंगे क्रिस गेल
त्रिकोणीय एकदिवसीय शृंखला में बांग्लादेश के खिलाफ सलामी बल्लेबाज शाई होप ने 132 गेंदों पर 109 रन की शतकीय पारी खेली। मैच में शतक पूरा करने के साथ ही शाई होप बतौर सलामी बल्लेबाज लगातार चार शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने।
मुम्बई इंडियंस पांचवीं बार आईपीएल फाइनल में, टीम के नाम दर्ज हुए ये खास रिकॉर्ड
शाई होप ने पिछले साल बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों में क्रमश: नाबाद 146 और नाबाद 108 रन की शतकीय पारियां खेली थी। त्रिकोणीय सीरीज के पहले मैच में आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 170 रन की रिकॉर्ड पारी खेली थी। इससे पहले बतौर सलामी बल्लेबाज लगातार तीन शतक लगाने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के सईद अनवर, दक्षिण अफ्रीका के हर्शेल गिब्स, क्विंटन डी कॉक और इंग्लैंड के जॉनी बेयरेस्टो के नाम दर्ज था।
महिला मिनी आईपीएल: अन्तिम गेंद पर हारी सुपरनोवास, मंधाना ने खेली तूफानी पारी
इससे पहले कैम्पबेल (179) और होप (170) ने आयरलैंड के खिलाफ खेले गए पहले मैच में पहले विकेट के लिए 365 रन की विश्व रिकॉर्ड साझेदारी की थी। कैम्पबेल और होप ने इस मुकाबले में 150 रन से अधिक की व्यक्तिगत पारियां खेली। वनडे क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी टीम के दोनों सलामी बल्लेबाजों ने 150 से ज्यादा रन की पारी खेली हो।
हालांकि त्रिकोणीय सीरीज के दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट पर 261 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश ने 45 ओवर में दो विकेट पर 264 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की।