खेल डेस्क। देश को तीसरी बार विश्व चैम्पियन बनाने की चुनौती के साथ विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया मंगलवार रात इंग्लैंड के लिए रवाना हो गई।टीम इंडिया इससे पहले कपिल देव के नेतृत्व में 1983 और महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2011 में विश्व कप जीत चुकी है। अब विराट कोहली से भी इस प्रकार के कारनामे की उम्मीद की जा रही है। इस विश्व कप में उन्हें महेन्द्र सिंह धोनी की कप्तानी अनुभव का पूरा फायदा मिलेगा।
विश्वकप से ठीक पहले भारतीय टीम के इस स्टार क्रिकेटर ने की शादी
इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप के लिए टीम इंडिया की रवानगी से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने खिलाडिय़ों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं। बीसीसीआई की इन फोटो में कप्तान विराट कोहली, महेन्द्र सिंह धोनी, शिखर धवन, मोहम्मद शमी और हार्दिक पांड्या सहित अन्य खिलाड़ी दिखाई दे रहे हैं।
विश्व कप: विराट कोहली के पास है गांगुली का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का मौका
भारतीय टीम: विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा, शिखर धवन, एमएस धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, विजय शंकर, लोकेश राहुल, रवीन्द्र जडेजा।