Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शरण-डेमोलाइनर की जोड़ी फ्रेंच ओपन से बाहर

पेरिस
भारत के दिविज शरण और ब्राजील के उनके साथी मार्सेलो डेमोलाइनर की जोड़ी शुक्रवार को यहां दूसरे दौर में सीधे सेटों में हारकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गयी। दिविज और डेमोलाइनर की गैरवरीयता प्राप्त जोड़ी को हेरी कोंटिनेन और जॉन पीयर्स की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी के हाथों 3-6, 4-6 से हार का सामना करना पड़ा। दिविज और डेमोलाइनर को ब्रेक प्वाइंट के दो मौके मिले लेकिन दोनों अवसरों पर वे इसका फायदा नहीं उठा पाये। इन दोनों का जोड़ीदार के रूप में यह चौथा टूर्नामेंट था।