Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एंडी मर्रे को क्वींस क्लब चैम्पियनशिप के लिए वाइल्ड कार्ड मिला

लंदन
ब्रिटिश टेनिस खिलाड़ी एंडी मर्रे को अगले महीने यहां के क्वींस क्लब चैम्पियनशिप के लिए वाइल्ड कार्ड मिला है हालांकि कूल्हे की सर्जरी के कारण लंबे समय से टेनिस कोर्ट से दूर चल रहे इस खिलाड़ी ने वापसी के लिए कोई तारीख तय नहीं की है। लंदन में यह टूर्नामेंट 17 से 23 जून तक खेला जाएग और अगर वह फिट रहे तो इस प्रतियोगिता के जरिये पांच बार के पूर्व चैम्पियन को ंिवबलडन से पहले जरूरी अभ्यास भी मिलेगा। विश्प रैंकिंग के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी की मौजूदा रैंकिंग 217 है। इस साल जनवरी में लंदन में दूसरी बार उनके कूल्हे की सर्जरी हुई है। उन्होंने कहा कि अब उन्हें दर्द महसूस नहीं हो रहा हालांकि वह अभी सिर्फ एक जगह खड़े होकर गेंद को मारने का अभ्यास कर रहे। तीन बार विम्बलडन चैम्पियन मर्रे के पास इस ग्रैंडस्लैम के वाइल्ड कार्ड के आवेदन करने के लिए 18 जून तक का समय है।