Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

टीम इंडिया के ये खिलाड़ी पहली बार करेंगे विश्व कप में डेब्यू

खेल डेस्क। इंग्लैंड की जमीन पर 30 मई से 12वां आईसीसी एकदिवसीय विश्वकप का शुरू होने वाला है। क्रिकेट के इस महाकुंभ में भाग ले रही दस टीमों में 81 खिलाड़ी ऐसे हैं जो पहली बार इस टूर्नामेंट में डेब्यू करने का अपना सपना पूरा करेंगे। इनमें से आठ खिलाड़ी ऐसे भी हैं जो दस से भी कम एक दिवसीय मैच ही खेले हैं।

विश्व कप टीम में जगह नहीं मिलने से निराश अश्विन अब इंग्लैंड में खेलेंगे इस टीम की ओर से

इस मामले में विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया की बात की जाए तो इस बार भारत के सात खिलाड़ी पहली बार विश्वकप टीम में शामिल हुए हैं।

जिन भारतीयों ने पहली बार विश्वकप टीम में जगह बनाई है उनमें ऑलराउंडर विजय शंकर, केदार जाधव, हार्दिक पांड्या, लोकेश राहुल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल हैं।

ये हैं इस विश्व कप के पांच सबसे अनुभवी खिलाड़ी, पहला नाम जानकार चौंक जाएंगे आप

विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक के पास विश्वकप का डेब्यू मैच खेलने का मौका होगा। इससे पहले वह 2007 विश्वकप टीम का हिस्सा रह चुके हैं। इस विश्वकप में भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ करेगी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला 30 मई को मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच ओवल मैदान पर खेला जाएगा। फाइनल मुकाबला लॉड्र्स मैदान पर 14 जुलाई को खेला जाएगा।