Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट बने वर्ष के इंटरनेशनल क्रिकेटर और बल्लेबाज

मुंबई
भारतीय कप्तान और दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज विराट कोहली को सिएट क्रिकेट रेटिंग इंटरनेशनल अवार्ड्स में सोमवार को यहां वर्ष का इंटरनेशनल क्रिकेटर और बल्लेबाज घोषित किया गया। ये पुरस्कार 2018-19 के प्रदर्शन के आधार पर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटरों को दिए गए। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को वर्ष का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, चेतेश्वर पुजारा को टेस्ट क्रिकेटर, रोहित शर्मा को वनडे क्रिकेटर, आॅस्ट्रेलिया के आरोन फिंच को ट््वंटी-20 क्रिकेटर, चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव को वर्ष में अभूतपूर्व प्रदर्शन, अफगानिस्तान के लेग स्पिनर को ट््वंटी- गेंदबाज, आशुतोष अमन को सर्वश्रेष्ठ घरेलू खिलाड़ी, स्मृति मंधाना को सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर और यशस्वी जायसवाल को जूनियर क्रिकेटर का पुरस्कार दिया गया। भारतीय क्रिकेट के लीजेंड और 1983 की भारत की विश्व कप जीत में सेमीफाइनल और फाइनल के मैन आॅफ द मैच रहे मोहिंदर अमरनाथ को लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड से सम्मानित किया गया।