खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग का 12वां संस्करण समाप्त होने के बाद क्रिकेट प्रशंसकों का ध्यान अब आईसीसी वनडे विश्व कप की ओर आ गया है, जो 30 मई से इंग्लैंड में शुरू होने वाला है।
इस विश्व कप में खेलेगी दुनिया के इन पांच दिग्गज खिलाडिय़ों की कमी
जब एकदिवसीय विश्व कप शुरू होने वाला है तो क्रिकेटर के इस महाकुंभ के पिछले संस्करणों की बात होना लाजमी हो गया है। आज हम उन चार क्रिकेटरों की बात करने जा रहे हैं जो दो देशों की ओर से विश्व कप में हिस्सा ले चुके हैं।
भारत की वनडे टीम में शामिल हुए पंत और अय्यर, राजस्थान के इन तीन गेंदबाजों को भी मिली जगह
मौजूदा इंग्लैंड टीम के कप्तान इयोन मोर्गन इन चार खिलाडिय़ों में शामिल हैं। इस विश्व कप में इंग्लैंड की कप्तानी करने वाले मोर्गन 2007 में आयरलैंड की तरफ से और इसके बाद 2011 और 2015 विश्व कप में इंग्लैंड की तरफ से खेल चुके हैं।
बेयरस्टो ने पाक बल्लेबाज इमाम उल हक की रिकॉर्ड पारी पर फेरा पानी, दिलाई इंग्लैंड को आसान जीत
इससे पहले कैपलर वेसेल्स 1983 में ऑस्ट्रेलिया की ओर से और 1992 में दक्षिण अफ्रीका की तरफ से विश्वकप खेल चुके हैं।
एंडरसन कमिंस ने 1992 के विश्व कप में वेस्टइंडीज की ओर से और 2007 में कनाडा के तरफ से विश्व कप में नजर आए थे।
वहीं एड जोएस वेस्टइंडीज में आयोजित 2007 के विश्व कप में इंग्लैंड और 2011 में आयरलैंड ओर से क्रिकेट के इस महाकुंभ में हिस्सा लिया था।