Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पाकिस्तान की विश्व कप टीम में शामिल हुए ये दो तूफानी गेंदबाज

खेल डेस्क। इंग्लैंड में खेली गई पांच मैचों की वनडे शृंखला में गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन को देखते हुए पाकिस्तान की विश्व कप टीम में दो तेज गेंदबाजों को शामिल किया गया है। इन दोनों तेज गेंदबाजों को पहले विश्व कप की प्रारंभिक टीम में शामिल नहीं किया गया था। ये दोनों तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर और वहाब रियाज हैं। वहाब रियाज की दो साल बाद पाकिस्तानी टीम में वापसी हुई है।

पाकिस्तान के युवा तेज गेंदबाज के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक विश्व रिकॉर्ड, इंग्लैंड ने 4-0 से जीती वनडे सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने 30 मई से शुरू होने जा रहे आईसीसी विश्वकप के लिए अपनी टीम में वहाब रियाज और आमिर के अलावा मोहम्मद आसिफ को भी शामिल किया है। रियाज को विश्व कप टीम में शामिल करना पाकिस्तानी बोर्ड का हैरानी भरा कदम है। रियाज का क्रिकेट करियर एक समय कोच मिकी आर्थर ने लगभग समाप्त कर दिया था।

जल्द ही अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगे युवराज सिंह! बीसीसीआई से कर डाली ये मांग

पीसीबी के मुख्य चयनकर्ता इंजमाम उल हक ने आईसीसी विश्वकप के लिए घोषित अपनी 15 सदस्यीय टीम में जुनैद खान, फहीम अशरफ और आबिद अली को जगह नहीं दी है।

टीम: सरफराज अहमद (कप्तान), बाबर आजम, फखर जमान, इमाम उल हक, हैरिस सोहेल, मोहम्मद आसिफ, मोहम्मद हफीज, इमाद वसीम, हसन अली, शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शोएब मलिक और वहाब रियाज।