जयपुर। गेंदबाजों की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर (51 रन) की विस्फोटक अर्धशतकीय पारी की बदौलत सुपरनोवाज ने महिला टी-20 चैलेंज क्रिकेट टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल में वेलोसिटी को चार विकेट से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया।
IPL 12: दिल्ली कैपिटल्स को हरा आठवीं बार फाइनल में पहुंची चेन्नई, चौथी बार खिताब कर सकती है अपने नाम
टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेलोसिटी ने सुषमा वर्मा की नाबाद 40 रन की पारी और एमेलिया केर (36) की शानदार पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर में छह विकेट पर 121 रन बनाए।
इसके जवाब में सुपरनोवाज ने हरमनप्रीत की 37 गेंदों पर खेली गई 51 रन की पारी की बदौलत छह विकेट पर 125 रन बनाकर जीत हासिल की। सुपरनोवाज ने मैच की अन्तिम गेंद पर जीत हासिल की। हरमनप्रीत कौर ने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान चार चौके और तीन छक्के लगाए।
मलिंगा के नहीं, इस गेंदबाज के नाम दर्ज है आईपीएल में सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड
सुपरनोवाज की ओर से सलामी बल्लेबाज प्रिया पूनिया ने 29 और जेमिमा रोड्रिग्ज ने 22 रन का योगदान दिया। जबकि श्रीलंका की अनुभवी खिलाड़ी चमारी अट्टापट्टू केवल 02 रन ही बना सकी।
भ्रष्टाचार के मामले में अब आईसीसी ने किया श्रीलंका के इन क्रिकेटरों को निलंबित
वेलोसिटी के लिए जहांआरा आलम ने चार ओवर में 21 रन देकर दो और एमिलिया ने 29 रन देकर दो विकेट हासिल किए। इससे पहले वेलोसिटी की ओर से सुषमा वर्मा ने 32 गेंदों की अपनी नाबाद पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया। इस मैच में गुलाबी नगर के दर्शकों का विशेष उत्साह देखा गया। महिलाओं का यह मैच देखने के लिए दर्शक हजारों की संख्या में स्टेडियम आए।