खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप में रनों का अंबार लगने की संभावनाएं व्यक्त की जा रही है।इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही पांच मैचों की वनडे शृंखला के दौरान लग रहे रनों के अंबार को देखते हुए यही संभावनाएं व्यक्त की जा रही है कि इस बार विश्व कप में 500 रन का स्कोर खड़ा हो सकता है।
चार हथियारबंद लोगों ने इस पूर्व क्रिकेट कप्तान की पत्नी को लूटा
इसके लिए इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने पूरी तैयारी कर ली है। इसके लिए उसने आधिकारिक फैंस स्कोरकार्ड को नए डिजाइन में निर्मित किया है, जिसमें टीम का स्कोर का स्केल 500 तक कर दिया गया है।
यहां के मैदानों की विशेषता प्रिंटेड स्कोरकार्ड है जो खेल के बाद दर्शकों को एक या दो पाउंड में उपलब्ध करवाए जाते हैं, जिन्हें दर्शक स्मृति के रूप में अपने पास रखते हैं।
फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेगी ये रूसी सुंदरी, इस कारण हटी टूर्नामेंट से
मेजबान इंग्लैंड ने पिछले वर्ष ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच में 481 रन बनाए थे। हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ एक मैच में भी इंग्लैंड ने तीन विकेट पर 373 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में पाकिस्तान ने 361 रन बनाए थे।