Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई लोकपाल के समक्ष पेश हुए तेंदुलकर और लक्ष्मण

नयी दिल्ली
सचिन तेंदुलकर और वीवीएस लक्ष्मणने हितों के टकराव के मामले में मंगलवार को बीसीसीआई आचार अधिकारी और लोकपाल न्यायमूर्तिर् सेवानिवृती डी के जैन के सामने अपने बयान दर्ज कराये। शिकायतकर्ता संजीव गुप्ता भी अलग से पेश हुए और पता चला है कि बीसीसीआई लोकपाल जैन ने उन्हें लिखित में बयान दर्ज कराने के लिये कहा है। तेंदुलकर और लक्ष्मणदोनों ने तीन घंटे से भी अधिक समय तक अपना पक्ष पेश किया। इस मामले में 20 मई को एक और सुनवाई हो सकती है। तेंदुलकर और लक्ष्मण दोनों क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) के सदस्य हैं और इसके साथ ही वे आईपीएल फे्रंचाइजी मुंबई इंडियन्स और सनराइजर्स हैदराबाद से भी जुड़े हुए हैं।  इन दोनों ने हितों के टकराव का खंडन किया था। तेंदुलकर ने कहा था कि मुंबई इंडियन्स के साथ वह स्वैच्छिक काम करते हैं जबकि लक्ष्मण ने कहा कि अगर उनका हितों का टकराव साबित हो जाता है तो वह सीएसी से त्यागपत्र दे देंगे।