Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय तीरंदाज विश्व कप के दूसरे चरण से खाली हाथ लौटे

शंघाई
कंपाउंड और रिकर्व के मिश्रित वर्ग में दूसरे दौर में हार के साथ शुक्रवार को यहां तीरंदाजी विश्व के दूसरे चरण में भारत का अभियान बिना पदक के समाप्त हो गया। जगदीश चौधरी और प्रीति की जोड़ी रिकर्व वर्ग में अमेरिका की ब्राडी एलिसन और एरिन मिकेलबरे की जोड़ी से 1-1 से बराबरी पर थी लेकिन वे अपना लय बरकरार नहीं रख सके और 2-6 से हार का समाना करना पड़ा। इसके बाद कंपाउंड वर्ग में प्रवीण कुमार और परवीना की भारतीय जोड़ी कम रैंंिकग वाली मलेशिया की जोड़ी से 151-155 से हार गयी। जिससे टीम का अभियान बिना पदक के समाप्त हुआ। इससे पहले गुरुवार को भारतीय तीरंदाज का रिकर्व और कंपाउंड दोनों वर्ग की व्यक्तिगत और टीम स्पर्धाओं में निराशाजनक प्रदर्शन से पदक की दौड़ से बाहर हो गये थे। भारतीय तीरंदाजी संघ ने विश्व कप के लिए दूसरे स्तर की टीम को भेजा था। संघ की अंदरूनी कलह के करण कम्पाउंड टीम बिना किसी कोच के यहां पहुंची थी ।