Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दोनों टीमों को खलेगी अहम खिलाड़ियों की कमी, मुकाबला बराबरी का: अय्यर

विशाखापट्टनम
दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने बुधवार को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जाने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के एलिमिनेटर मुकाबले की पूर्व संध्या पर कहा कि दोनों टीमें को अहम खिलाड़यिों की कमी खलेगी और ऐसे में ‘मुकाबला बराबरी’ का होगा। सनराइजर्स हैदराबाद को आॅस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर और इंग्लैंड के जानी बेयरस्टा की कमी खलेगी जबकि दिल्ली की टीम दक्षिण अप्रच्च्ीका के तेज गेंदबाज कागिसो रबाडा के बिना मैदान में उतरेगी।  सत्र में दोनों टीमों ने एक दूसरे के खिलाफ एक-एक मैच में जीत दर्ज की जिसमें दोनों को घरेलू मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था।  अय्यर ने कहा कि हमें हैदराबाद के खिलाफ मिली पिछली जीत से आत्मविश्वास हासिल करना होगा। उन्होंने भी हमें दिल्ली में हराया था इसलिए दोनों टीमें आत्मविश्वास से भरी है और यह कठिन मैच होने जा रहा है। हालांकि, वे अपने कुछ खिलाड़यिों की कमी महसूस कर रहे होंगे और हम भी रबाडा के बिना होंगे। ऐसे में यह दोनों के लिए मुश्किल होने जा रहा है लेकिन यह बराबरी का मुकाबला होगा। उन्होंने कहा कि ऐसे मौकों पर उनकी टीम ने पहले अच्छा प्रदर्शन किया है लेकिन हमारी कोशिश भी इतिहास बनाने की होगी।