Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

रोमानिया की सिमोना हालेप को जीत के लिए बहाना पड़ा पसीना

खेल डेस्क। पूर्व चैंपियन रोमानिया की सिमोना हालेप को फ्रेंच ओपन के महिला एकल के पहले ही दौरान में जीत हासिल करने के लिए पसीना बहाना पड़ा। सिमोना हालेप ने एज्ला टॉमजानोविच को तीन सेटों के संघर्षपूर्ण मुकाबले में शिकस्त देकर अगले दौर में जगह बनाई।

आज से इस रूप में अपने करियर की नई पारी शुरू करने जा रहे है सचिन तेंदुलकर

टॉमजानोविच के खिलाफ फ्रेंच ओपन की पूर्व चैंपियन हालेप को पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्होंने शानदार वापसी करते हुए 2-6, 6-3, 6-1 से जीत अपने नाम कर ली। इस मुकाबले में हालेप ने 19 विनर्स लगाए।

आज से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुम्भ, खिताब के लिए भिड़ेंगी दस टीमें, इग्ंलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला

वहीं पुरुष एकल में दिग्गज खिलाड़ी स्पेन के राफेल नडाल और स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर ने आसान जीत के साथ तीसरे दौर में प्रवेश किया।

नडाल ने जर्मन क्वालीफायर यानिक माडेन को 6-1, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। वहीं रोजर फेडरर ने जर्मनी के लकी लूजर आस्कर ओटे को सीधे सेटों में 6-4, 6-3, 6-4 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।