Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

खेल मंत्रालय ने पूर्व तीरंदाज लिंबा राम के इलाज के लिए पांच लाख रुपये जारी किये

कोलकाता
दिग्गज भारतीय तीरंदाज और पूर्व ओलंपियन लिंबा राम के इलाज के लिए खेल मंत्रालय ने मंगलवार को पांच लाख रुपये जारी किये। खेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने कहा कि मंत्रालय ने उनके इलाज के लिए यह रकम जारी की है। बाद में मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और उनके लिए पांच लाख रुपये जारी किये गये। साई ने ट्वीट किया कि लिंबा भारतीय खेलों के चैम्पियन हैं और हम चाहते हैं कि वह जल्दी ठीक हो जाएं। साई के अधिकारियों ने उनसे मुलाकात की और उनके आगे के इलाज के लिए पांच लाख रुपये जारी किये जाएंगे। बार्सीलोना (1992) ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने से चूकने वाले 46 साल के इस खिलाड़ी का न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारी का इलाज एम्स में चल रहा है। इससे पहले द्रोणाचार्य पुरस्कार विजेता और राष्ट्रीय पर्यवेक्षक संजीव ंिसह ने खेल मंत्रालय से उन्हें वित्तीय मदद करने की मांग की थी। लिंबा राम के कोच रहते भारत ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में तीन स्वर्ण, एक रजत और चार कांस्य पदक जीते थे। लंदन ओलंपिक 2012 में भारत के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद उनके अनुबंध को आगे नहीं बढ़या गया।