खेल डेस्क।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को क्रिकेट का भगवान का दर्जा देने के पीछे उनके ऐसे रिकॉर्ड है जिसे तोड़ना किसी भी बल्लेबाज के लिए आसान काम नहीं है। सचिन ने टेस्ट और वनडे क्रिकेट में अनचाहे रिकॉर्ड्स अपने नाम कर रखें और इसके साथ वर्ल्ड कप में उनके नाम ऐसे रिकॉर्ड है जिनको तोड़ने के बारे में कोई भी खिलाड़ी नहीं सोच सकता।
इन दो भारतीय खिलाड़ियों को चुना गया साल का सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज और गेंदबाज
1. वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में सबसे टॉप पर है।
सचिन तेंदुलकर ने अब तक 6 वर्ल्ड कप में भाग लिया है और इसमें उन्होंने दो हजार से अधिक रन बनाकर सबसे टॉप पर है। सचिन ने 56.00 की औसत से 2,275 रन बनाए है जो सबसे ज्यादा है।
योग करके विश्व कप मेें शानदार प्रदर्शन करना चाहता है ये धाकड़ बल्लेबाज
2. वर्ल्ड कप में सबसे ज्याद शतक बनाने के मामले में सबसे टॉप पर है।
6 वर्ल्ड कप में खेले गए 45 मैचों में सचिन तेंदुलकर ने सबसे अधिक शतक लगाए हैं। सचिन ने 6 शतक लगाये है और सचिन के बाद रिकी पोंटिंग और कुमार संगकारा के नाम वर्ल्ड कप में 5 शतक है।
3. सर्वाधिक अर्धशतक बनाने के मामले में सबसे टॉप पर है।
सचिन शतकों के साथ सबसे ज्यादा अधिक अर्धशतक लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर रखा है। सचिन ने 15 अर्धशतक लगाए है और सचिन के बाद कालिस ने 9 अर्धशतक लगाए हैं।
वर्ल्ड कप को फिक्सिंग के खतरे से बचाने के लिए हर टीम के साथ रहेगा ये शख्स
Herald