खेल डेस्क।30 मई से शुरू होने वाले विश्व कप से पहले भारतीय टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज ने संन्यास लेने की तरफ इशारा कर दिया है। पिछले कुछ समय से भारतीय टीम से बाहर बैठेयुवराज सिंह ने अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने का मन बना लिया है। खबरों के अनुसार बताया जा रहा है की युवराज सिंह अब फ्रीलांस क्रिकेट खेलना चाहते है और इसके लिए उनको घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेना होगा।
वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले भारतीय टीम को मिली ये बड़ी खुशखबरी
इसके लिए युवराज सिंह को BCCI इस लीग्स में खेलने की अनुमति देगी और युवराज सिंह ने बीसीसीआइ से परमीशन भी मांग की है। युवराज पिछले कुछ समय से भारतीय टीम में जगह बनाने का प्रयास कर रहें थे,लेकिन वह जगह बनाने में सफल नहीं हो सकें।
इस विश्व कप में गांगुली का 20 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं ये खिलाड़ी
टीम में जगह मिलने के बाद अब युवराज को लगा की वह दूसरी टीमों के लिए खेल सकते हैं और इसके लिए उन्हें संन्यास लेना होगा। युवराज अपने दम पर भारतीय टीम को कई बार यादगार जीत दिलाई है और उनके 6 छक्कों का रिकॉर्ड आज भी लोगों के दिलों में घर बनाए बैठा है।
वर्ल्ड कप के इतिहास में इन 2 बड़े विवादों को कभी नहीं भुल पाएगी पूरी दुनिया
Herald