खेल डेस्क। इंग्लैंड में 30 मई से आईसीसी वनडे विश्व कप शुरू होने वाला है। इसके लिए भारतीय टीम 22 मई को इंग्लैंड रवाना होगी। विश्वकप में अभी तक कई कीर्तिमान बन चुके हैं। इसमें से कई रिकॉर्ड तो आज भी भारतीय टीम और उसके खिलाडिय़ों के नाम दर्ज है। आज हम उन्हीं रिकॉर्डों की बात करने जा रहे हैं जो आज भी टीम इंडिया और उसके खिलाडिय़ों के नाम दर्ज है।
विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने तोड़ा भारत का ये विश्व रिकॉर्ड
विश्व कप में सबसे ज्यादा रन और शतक बनाने का विश्व रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर के नाम दर्ज है। क्रिकेट के इस दिग्गज खिलाड़ी ने विश्वकप में सबसे ज्यादा 2278 रन बनाने के साथ ही छह शतक लगाए हैं।
युवराज सिंह के नाम किसी एक मैच में पांच विकेट लेने के साथ ही पचास रन बनाने का कीर्तिमान दर्ज है। उन्होंने 2011 के विश्व कप में आयरलैंड के खिलाफ इस प्रकार का प्रदर्शन किया था।
कुलदीप यादव ने धोनी को नहीं, इन्हें दिया अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सफलता का श्रेय
भारत एक मात्र ऐसी टीम है जिसने 60 और 50 ओवर के फॉर्मेट में विश्व कप जीते हैं। 1983 का विश्व कप 60 ओवर और 2011 का विश्व कप 50 ओवरों का खेला गया था। टीम इंडिया ने नाम विरोधी टीमों को सर्वाधिक सात बार ऑलआउट करने का कीर्तिमान दर्ज है। वह सात बार क्रिकेट के इस महाकुंभ में विरोधी टीमों को ऑलआउट कर चुकी है।