खेल डेस्क। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स आज जब विशाखापत्तनम में खेले जाने वाले दूसरी क्वालीफायर के लिए तीन बार की चैम्पियन चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसका लक्ष्य पहली आईपीएल के फाइनल में जगह बनाने का होगा।
इन पांच में से किसी एक खिलाड़ी का पूरा हो सकता है विश्व कप खेलने का सपना
वैसे इस मैच में जीत हासिल करने के लिए दिल्ली के खिलाडिय़ों को चमत्कारिक प्रदर्शन करना होगा, क्योंकि एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई ने ही दिल्ली को चेपक पर 80 रन से शिकस्त देकर लीग तालिका में शीर्ष दो स्थान हासिल करने से रोक दिया था।
रसेल, गेल और डिविलियर्स नहीं, इस बल्लेबाज ने आईपीएल में पिछले तीन साल में लगाए हैं सबसे ज्यादा छक्के
इस मुकाबले में सभी की नजरें दोनों ही टीमों के कुछ खिलाडिय़ों पर होंगी। विश्वकप से पहले इस मुकाबले में महेन्द्र सिंह धोनी, रवीन्द्र जडेजा और शिखर धवन अपनी छाप छोडऩे को बेताब होंगे।
महेंद्र सिंह धोनी अभी आईपीएल के इस सत्र 13 मैचों में 405 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने विकेट के पीछे भी शानदार प्रदर्शन किया है। वहीं दिल्ली के शिखर धवन 15 मैचों में 5 अर्धशतकों के साथ 503 रन बना चुके हैं।
अमित मिश्रा के नाम दर्ज हुआ ये शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं चाहेगा कोई भी इसे अपने नाम से जोडऩा
अन्य खिलाडिय़ों में दक्षिण अफ्रीका के इमरान ताहिर शानदार प्रदर्शन कर पर्पल कैप पर कब्जा करना चाहेंगे। वह इस सत्र के 15 मैचों में 23 विकेट हासिल कर चुके हैं। रिषभ पंत के पास अभी विश्वकप के लिए भारतीय टीम में शामिल होने का मौका है। वह इस मैच में अपनी विशेष छाप छोडऩा चाहेंगे। पंत इस सीजन के 15 मैचों में 450 रन बना चुके हैं।