खेल डेस्क। इंग्लैंड में आईसीसी वनडे विश्व कप शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 30 मई से शुरू होने वाले क्रिकेट के इस महाकुंभ में इस बार दुनिया के कई दिग्गज खिलाडिय़ों की कमी खेलेगी।जिन खिलाडिय़ों की इस विश्व कप में कमी खेलेगी उनमें दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स, न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैकलम, श्रीलंका के कुमार संगकारा, ऑस्ट्रेलिया के माइकल क्लार्क और भारत के युवराज सिंह हैं।
भारत की वनडे टीम में शामिल हुए पंत और अय्यर, राजस्थान के इन तीन गेंदबाजों को भी मिली जगह
एबी डिविलियर्स, ब्रेंडन मैकलम, कुमार संगकारा और माइकल क्लार्क अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्ंयास लेने के कारण इस टूर्नामेंट में नजर नहीं आएंगे। जबकि युवराज सिंह को टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है।
एबी डिविलियर्स ने विश्व कप के 23 मैचों में 63.52 की औसत से 1207 रन बनाए हैं। इसमें 4 शतक और 6 अर्धशतक शामिल हैं।
चार विश्व कप खेल चुके मैकुलम ने क्रिकेट के इस सबसे बड़े टूर्नामेंट के 34 मैचों में 33.72 की औसत से 742 रन बनाए हैं।
बेयरस्टो ने पाक बल्लेबाज इमाम उल हक की रिकॉर्ड पारी पर फेरा पानी, दिलाई इंग्लैंड को आसान जीत
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने विश्व कप के 25 मैचों में 63 की औसत से 888 रन बनाए। इन्हीं की कप्तानी में कंगारू टीम ने चौथा विश्व कप जीता था।
श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा ने विश्व कप में 35 पारियों में 56.74 की औसत से 1532 रन बनाए।
आईपीएल के अगले सत्र में खेलने को लेेकर धोनी ने बोल दी ऐसी बात कि अब उनके प्रशंसकों...
बाएं हाथ के बल्लेबाज युवराज सिंह ने भारत को 2011 में विश्व कप जीतवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस विश्व कप में युवराज सिंह मैन ऑफ द मैच रहे थे।