खेल डेस्क। बाएं हाथ के तूफानी बल्लेबाज युवराज सिंह के प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर नहीं है। भारत को दो विश्व कप जीताने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले युवराज सिंह अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का मन बना रहे हैं।इस बार भारत की विश्व कप टीम में जगह बनाने में असफल रहे युवराज सिंह अब आईसीसी स्वीकृत विदेशी टी-20 लीग में फ्रीलांस करियर बनाने की योजना बना रहे हैं।
विश्वकप: वेस्टइंडीज के इन खिलाडिय़ों में शामिल हुए ब्रावो और पोलार्ड
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, युवराज सिंह ने विदेशी टी-20 लीग में फ्रीलांस करियर बनाने के लिए बीसीसीआई से अनुमति देने की मांग की है। युवराज सिंह को इसके लिए अन्तरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लेना होगा। युवराज सिंह के अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर को लेकर ये भी कहा जा रहा है कि शायद वो कभी दोबारा टीम इंडिया का हिस्सा बन सके।
क्या विश्व कप में रोहित शर्मा तोड़ देंगे गांगुली का ये 20 साल पुराना रिकॉर्ड?
अगर बीसीसीआई ने अनुमति दे दी तो युवराज सिंह आगामी समय में टी20 (कनाडा), यूरो टी20 स्लैम (आयरलैंड) और हॉलैंड में आयोजित टी20 लीग में खेलते हुए दिखाई देंगे। युवराज सिंह के लिए इन लीगों से खेलने के प्रस्ताव आ रहे हैं।