इंटरनेट डेस्क। इंग्लैंड में शुरू होने जा रहे आईसीसी वनडे विश्वकप में आज इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला मुकाबला खेला जाएगा। इस मुकाबले के आगाज के साथ ही 12वां विश्वकप शुरू हो जाएगा।
आज से शुरू होगा क्रिकेट का महाकुम्भ, खिताब के लिए भिड़ेंगी दस टीमें, इग्ंलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच होगा उद्घाटन मुकाबला
इस विश्वकप के साथ ही क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर भी आज से अपने करियर में एक और नई पारी की शुरूआत करने जा रही है। जी हां पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर आईसीसी विश्व कप के दौरान टीवी कमेंटेटर के रूप में अपने कैरियर की नयी पारी का आगाज आज से करेंगे।
बांग्लादेश के खिलाफ राहुल और धोनी के शानदार शतक, 95 रन से भारत ने जीता मैच
जानकारों की माने तो तेंदुलकर इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच टूर्नामेंट के पहले मैच में कमेंट्री करते नजर आयेंगे। वह स्टार स्पोर्ट्स पर मैच से पहले शो में कमेंटेटरों की पैनल में होंगे। उनका अपना खास कार्यक्रम ;सचिन ओपंस अगेन होगा।