Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेगी ये रूसी सुंदरी, इस कारण हटी टूर्नामेंट से

खेल डेस्क। पांच बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन मारिया शारापोवा इस बार फे्रंच ओपन में नजर नहीं आएंगी, जो 26 मई से शुरू होने वाला है। दो बार फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी रूस की मारिया शारापोवा कंधे की सर्जरी से पूरी तरह नहीं उभरने के कारण इस टूर्नामेंट से हट गई है।

इंग्लैंड में गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद पाक ने बदला अपना फैसला, इस तूफानी गेंदबाज को विश्वकप टीम में किया शामिल

इस बार की जानकारी रूसी सुंदरी ने सोशल मीडिया पर दी है। उन्होंने कहा कि मैं फ्रेंच ओपन से हट रही हूं। इस दौरान उन्होंने कहा कि सही निर्णय लेना हमेशा आसान नहीं होता है। साल 2012 और 2014 में फ्रेंच ओपन का खिताब अपने नाम कर चुकी मारिया शारापोवा की फरवरी में कंधे की सर्जरी भी हुई थी।

विश्व कप में इन स्पिन गेंदबाजों पर रहेंगी सभी की नजरें

पूर्व विश्व नम्बर वन टेनिस खिलाड़ी ने कहा कि मैं अभ्यास के लिए कोर्ट पर आ गई हूं और धीरे-धीरे अपने कंधे की चोट से उभरने का प्रयास कर रही हूं।गौरतलब है कि मारिया शारापोवा ने इस साल जनवरी से अब तक किसी भी टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं लिया है।