Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्वकप से ठीक पहले भारतीय टीम के इस स्टार क्रिकेटर ने की शादी

खेल डेस्क। पिछले साल भारतीय टीम की ओर से टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले युवा बल्लेबाज हनुमा विहारी विवाह बंधन में बंध गए हैं। वह रविवार को अपनी गर्लफे्रंड प्रीतिराज येरुवा के साथ विवाह बंधन में बंधे। वारंगल के हनमकोंडा में आयोजित इस विवाह समारोह में 1500 के करीब मेहमान शामिल हुए। हनुमा विहारी और प्रीतिराज येरुवा की शादी तेलुगु रीति-रिवाज से हुई।

विश्व कप: विराट कोहली के पास है गांगुली का ये विश्व रिकॉर्ड तोड़ने का मौका

भारतीय टीम के टेस्ट क्रिकेटर हनुमा विहारी ने इंस्टाग्राम पर अपने विवाह की तस्वीर शेयर की। इसमें हनुमा विहारी सफेद शेरवानी और सिल्क धोती में और उनकी पत्नी लाल और क्रीम कलर की कांजीवरम साड़ी पहने हुए नजर आ रही है।भारतीय क्रिकेट टीम के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने भी हनुमा विहारी की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। क्रिकेटर हनुमा विहारी और प्रीति ने पिछले साल 23 अक्टूबर को सगाई की थी।

इस मामले में विश्व कप की कई टीमों पर भारी हैं भारतीय कप्तान विराट कोहली

गौरतलब है कि हनुमा विहारी ने पिछले वर्ष सितम्बर में इंग्लैंड के खिलाफ द ओवल में भारतीय टीम की ओर से टेस्ट डेब्यू किया था। अपने करियर के पहले ही मैच में उन्होंने 56 रन की अर्धशतकीय पारी खेली थी। हनुमा विहारी टीम इंडिया की ओर से 4 टेस्ट मैचों में 23.85 की औसत से 167 रन बना चुके हैं। इस दौरान उन्होंने पांच विकेट भी हासिल किए हैं।