Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बेन स्टोक्स ने विश्व कप में दोहराया ये कारनामा, अरविंद डी सिल्वा के रिकॉर्ड की बराबरी की

खेल डेस्क। इंग्लैंड के ऑलराउंडर बेन स्टोक्स ने 12वें विश्व कप के दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए उद्घाटन मुकाबले में अपने नाम एक खास रिकॉर्ड दर्ज करवा लिया है। इस मुकाबले में स्टोक्स ने ऑलराउंडर प्रदर्शन कर अपनी टीम को जीत दिलाई। इस मैच में उन्होंने बल्ले, गेंद के अलावा फील्डिंग में भी शानदार प्रर्दशन किया। इस प्रकार का प्रदर्शन विश्व कप में 23 साल बाद देखने को मिला है।

विश्व कप: उद्घाटन मुकाबले में इंग्लैंड ने दक्षिण अफ्रीका को दी बड़ी शिकस्त, ये खिलाड़ी रहा मैच का हीरो

मैच में बेन स्टोक्स ने 89 रन बनाने के साथ ही 2 विकेट हासिल किए और इसके साथ ही 2 कैच लिए और एक खिलाड़ी को रन आउट किया। इस प्रकार का प्रदर्शन 1996 में भारतीय उप-महाद्वीप में आयोजित विश्व कप में श्रीलंका के अरविंद डी सिल्वा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताबी मुकाबले में किया था।

रोमानिया की सिमोना हालेप को जीत के लिए बहाना पड़ा पसीना

इस मैच में उन्होंने नाबाद 107 रनों की पारी खेलने के साथ ही 3 विकेट भी हासिल किए थे। वहीं 2 कैच भी। विश्व कप के किसी मैच में 85 या उससे ज्यादा रन बनाना, 2 विकेट लेना और 2 कैच भी लपकने जैसा प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड अब स्टोक्स के नाम भी दर्ज हो गया है।