खेल डेस्क। जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ब्रैंडन टेलर की पत्नी को लूट का शिकार होना पड़ा है। कार में सवार कुछ लोगों ने ब्रैंडन टेलर की पत्नी को लूटा है। इस बात की जानकारी जिम्बाब्वे के पूर्व कप्तान ने सोशल मीडिया पर दी है। इस संबंध में टेलर ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया है।
इंग्लैंड में गेंदबाजों के खराब प्रदर्शन के बाद पाक ने बदला अपना फैसला, इस तूफानी गेंदबाज को विश्वकप टीम में किया शामिल
उन्होंने लिखा कि मेरे घर के पास चार हथियारबंद लोग मेरी पत्नी के साथ छीना-झपटी कर रहे थे। मैं जैसे ही बाहर निकला, चारों बदमााश कार में बैठकर भाग गए।
उन्होंने बताया कि बदमाश उनकी पत्नी का हैंडबैग लेकर फरार हो गए। इस दौरान उन्होंने लिखा कि अच्छा रहा कि मेरी पत्नी का केवल हैंडबैग ही गया, नहीं तो इस दौरान किसी भी प्रकार की घटना घटित हो सकती थी।
फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेगी ये रूसी सुंदरी, इस कारण हटी टूर्नामेंट से
33 वर्षीय ब्रैंडन टेलर जिम्बाब्वे की ओर से 188 वनडे, 27 टेस्ट और 30 टी-20 मैच खेल चुके हैं। उनके नाम अन्रराष्ट्रीय क्रिकेट में 16 शतक दर्ज है। 2015 में आयोजित विश्व कप में टेलर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 433 रन बनाए थे।