Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट कोहली ने इन्हें बताया टीम के गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़

खेल डेस्क। तीस मई से शुरू होने वाले आईसीसी वनडे विश्व कप के लिए विराट कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच चुकी है। टीम के इंग्लैंड रवाना होने से पहले भारतीय कप्तान विराट कोहली ने स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव और यजुवेन्द्र चहल को अपनी टीम के गेंदबाजी स्तंभ बताया है।

इंग्लैंड की विश्व कप टीम घोषित, टीम में शामिल एक खिलाड़ी आईपीएल-11 में दिखा चुका है अपनी तूफानी गेंदबाजी का नजारा

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि भले ही कुलदीव यादव आईपीएल के 12वें संस्करण के दौरान लय में नजर नहीं आए हो, लेकिन वह विश्व कप में यादव के प्रदर्शन को लेकर ज्यादा परेशान नहीं, क्योंकि वह और युजवेंद्र चहल गेंदबाजी आक्रमण की रीढ़ होंगे।

इस चुनौती के साथ विश्व कप के लिए इंग्लैंड रवाना हुई भारतीय टीम

विराट कोहली ने इस दौरान कहा कि इसका दूसरा पहलू यह है कि चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव जैसे सफल गेंदबाज को ऐसा वक्त देखना जरूरी था जहां चीजें उसके अनुसार नहीं हो।विराट ने इस दौरान कहा कि कुलदीप के पास अब खुद को सुधारने का समय है और वह विश्व कप में और मजबूत होकर वापसी करेंगे।

विश्वकप से ठीक पहले भारतीय टीम के इस स्टार क्रिकेटर ने की शादी

गौरतलब है कि कुलदीप यादव आईपीएल के इस सत्र में ज्यादा कमाल नहीं दिखा सके थे। इसी कारण कोलकाता नाइटराइडर्स के अन्तिम मुकाबलों में उन्हें अंतिम एकादश से भी बाहर होना पड़ा था।