खेल डेस्क। कलाई के स्टार स्पिनर कुलदीप यादव इंग्लैंड में इसी महीने शुरू होने वाले आईसीसी विश्व कप में अपना जलवा दिखाने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कुलदीप यादव ने कुछ ही समय में अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी विशेष छाप छोड़ी है।
विश्व कप में बन सकते हैं एक पारी इतने रन, जानकार चौंक जाएंगे आप
भारतीय टीम के इस स्टार गेंदबाज ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपनी सफलता का श्रेय कप्तान विराट कोहली को दिया है। उनका मानना है कि अगर कोहली ने उन्हें गेंदबाजी में आक्रमण करने की आजादी नहीं दी होती तो वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इतने सफल नहीं हुए होते।
चार हथियारबंद लोगों ने इस पूर्व क्रिकेट कप्तान की पत्नी को लूटा
कुलदीप यादव ने विराट कोहली की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी बड़े मंच पर चमकने के लिए आपको ऐसे ही कप्तान की आवश्यकता होती है, जो आपकी काबिलियत पर भरोसा रखते हुए पूरा समर्थन करे। अगर हमें कप्तान विराट कोहली ने आक्रमण करने की स्वतंत्रता नहीं दी होती तो क्या हम इतने सफल हो पाते?
फ्रेंच ओपन में नहीं खेलेगी ये रूसी सुंदरी, इस कारण हटी टूर्नामेंट से
हालांकि इस स्पिन गेंदबाज को आईपीएल के 12वें संस्करण में ज्यादा सफलता नहीं मिली है। इस सत्र में कुलदीप यादव कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से खेले थे।